10 Nutrients to prevent hair fall

10 Nutrients to prevent hair fall
  • 28th September 2020

बालों के झड़ने की बीमारी एक आम समस्या है।  एक हेल्दी डाइट से इससे छुटकारा पाया जा सकता है। बालों की समस्या आपके डाइट में हुई जरुरी नुट्रिएंट्स की कमी का नतीजा हो सकता है। डाइट में अगर नुट्रिएंट्स कम होते हैं तो बाल रूखे, सूखे, आसानी से टूटने वाले और सुस्त हो जाते हैं।  बालों का टूटना और खुरदरा होना आयरन की कमी को दर्शाता है। विटामिन B12 की कमी से बाल जल्दी सफ़ेद हो जाते हैं। प्रोटीन की कमी के कारण बाल गिरने लग जाते हैं।  
सही मात्रा में नुट्रिएंट्स लेने से आपके बाल सिल्की, चमकदार हो सकते हैं। 

अगर आप बालों की समस्या से परेशान हैं तो ये 10 नुट्रिएंट्स को अपने भेजन में शामिल करें।  

प्रोटीन:

एक हेल्दी और मजबूत बाल के लिए सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना बहुत जरुरी है। प्रोटीन, बालों को बढ़ने में सहायक होते हैं क्योंकि बालों के फॉलिकल्स केराटिन प्रोटीन के बने होते हैं। अगर प्रोटीन की कमी हो जाए तो केराटिन ठीक से बालों को नहीं मिल पाता और बाल कमजोर होकर गिरने लग जाते हैं
 

प्रोटीन के श्रोत:

मांशाहारी श्रोत

शाकाहारी श्रोत

  1. दूध
  2. मीट
  3. अंडे
  4. मछली

 

  1. अनाज दाल
  2. सब्जियां फल 
  3. नट्स 
  4. सोयाबीन

प्रोटीन के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें 

आयरन:

आयरन की कमी के कारण एनीमिया होता है - जिसके कारण बालों का गिरना शुरू हो जाता है।  रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया होता है और आयरन हीमोग्लोबिन के बनाने में मदद करता है। आयरन के साथ साथ विटामिन C का भी सेवन करने से इसका अब्ज़ॉर्प्शन सही से हो पाता है। 


आयरन के श्रोत:

हिम आयरन

नॉन-हिम आयरन

  1. लिवर
  2. मीट
  3. पोल्ट्री
  4. मछली 
     
  1. अनाज
  2. हरी पत्तेदार सब्जियाँ
  3. दाल
  4. नट्स
  5. बीज वाले तेल
  6. गुड़
  7. ड्राई फ्रूट्स

 

विटामिन B12:

विटामिन B12 पानी में घुलने वाला विटामिन है। इसकी कमी से बाल जल्दी सफ़ेद हो जाते हैं। डीएनए (DNA ) बनाने में भी विटामिन B12 की अहम् भूमिका होती है। फैटी एसिड और एमिनो एसिड्स के मेटाबोलिज्म के लिए भी विटामिन B12 बहुत जरुरी होता है ।  ये लाल रक्त कणिकाओं को बनाने में भी मदद करता है जो की नए बालों के लिए अति आवश्यक है। विटामिन B12 की कमी से एनीमिया भी होता है जिस कारण से बालों का टूटना और झड़ना शुरू हो जाता है। सही मात्रा में विटामिन B12 की पूर्ति करके इसे रोका जा सकता है 

 

विटामिन B12  के श्रोत:

मांशाहारी श्रोत

शाकाहारी श्रोत

  1. लिवर
  2. किडनी
  3. मीट
  4.  मछली
  5. अंडे
  6. दूध
  7. चीज़

शाकाहारी खाने में विटामिन B12 नहीं पाया जाता है


विटामिन D:

विटामिन D की कमी के कारण बालों की समस्या आने लग जाती है और फिर ये गिरने लग जाते हैं। विटामिन D की समुचित मात्रा का उपयोग करके आप इसे ठीक कर सकते हैं।  
 

विटामिन डी के श्रोत:

विटामिन D धुप के अलावा मुख्य रूप से मांसाहारी खाने में पाया जाता है जैसे 

  1. बटर
  2. अंडे
  3. दूध
  4. मछली
  5. शार्क लिवर का तेल
  6. कॉड लिवर का तेल
  7. हलिबेट लिवर का तेल

 

ओमेगा 3 फैट्स:

ओमेगा 3 फैट्स सूजन, ड्राई स्कैल्प में कमी लाता है।  ये बालों के पोषण में सहायक होता है और बालों को लम्बे और घने होने में मदद करता है। इसकी कमी से बाल रूखे, जल्दी टूटने वाले बन जाते हैं।  बालों में डैंड्रफ़ भी हो जाते हैं।  ये बालों के फॉलिकल्स को इलास्टिक बनाते हैं और टूटने से रोकते हैं।  ओमेगा 3  और ओमेगा 6 का उपयोग करने से बालों को नयी ऊर्जा मिलती है जो की आप बालों में देख सकते हैं।  
 

ओमेगा ३ फैट्स के श्रोत:

मांशाहारी श्रोत

शाकाहारी श्रोत

  1. घी
  2. बटर
  3. दूध
  4. चीज़
  5. अंडे
  6. मीट
  7. फिश 
  1. ग्राउंड नट्स
  2. सरसों का तेल
  3. तिल का तेल
  4. नारियल


जिंक:

जहाँ एक तरफ जिंक के इस्तेमाल कोरोना से लड़ने के लिए किया जा रहा है वहीँ सदियों से बालों के लिए जिंक युक्त खाना खाने की सलाह दी जाती रही है।  जिंक टिश्यू में खराबी को ठीक करने के साथ साथ, बालों को बढ़ने में भी मदद करता है। जिंक की कमी के कारण अलोपेशया की बीमारी होती है जिसमे सिर पर बाल बहुत कम हो जाते हैं। इसके लिए DHT (Dihydrotestosterone का रोल माना जाता है।  जिंक टेस्टोस्टेरोन को DHT (Dihydrotestosterone ) में बदलने नहीं देता।  जिंक, सीबम (प्राकृतिक बालों का तेल)  बनाने में मदद करता है।  जिंक की कमी से बाल बिलकुल सुस्त और कमजोर हो जाते है। 
 

जिंक के श्रोत:

मांशाहारी श्रोत

शाकाहारी श्रोत

  1. मीट
  2. मछली
  3. दूध
  1. अनाज
  2. हरी पत्तेदार सब्जियाँ
  3. दाल
  4. नट्स
  5. बीज वाले तेल
  6. गुड़
  7. ड्राई फ्रूट्स

 

 

बायोटिन या विटामिन B7:

ये भी एक पानी में घुलने वाला विटामिन है।  बायोटिन की कमी से बालों का पतला होना और बालो का झड़ना शुरू हो जाता है।  बायोटिन प्रोटीन में मौजूद एमिनो एसिड्स के सही उपयोग के लिए जरुरी होता है।  ये एमिनो एसिड्स केराटिन बनाने में मदद करते हैं।  बालों की मजबूती और इसे घना बनाने के लिए  बायोटिन उपयोग करें।  
 

बायोटिन के श्रोत: 

मांशाहारी श्रोत

शाकाहारी श्रोत

  1. अंडे
  2. लिवर
  1. दाल
  2. नट्स और बीज
  3. शकरकंद
  4. मशरुम
  5. केला
  6. ब्रोक्कोली
  7. यीस्ट
  8. अवोकैडोस (Avocados )

 

 

सेलेनियम:

सेलेनियम एक मिनरल है जिसे खाने से ही शरीर में पहुंचाया जाता है।  35 से ज्यादा प्रोटीन के निर्माण के लिए सेलेनियम का उपयोग होता है।  इसकी कमी से बच्चों में बालों का सफ़ेद होना एक आम समस्या है।  सेलेनियम युक्त फ़ूड खाने से बालों का गिरना, पतला होना, डैंड्रफ़ होना, रुखा स्कैल्प होने से बचा जा सकता है।  
 

सेलेनियम के श्रोत:

मांशाहारी श्रोत

शाकाहारी श्रोत

पोर्क

बीफ

टर्की

चिकन

मछली

शेलफिश

अंडे

दाल

मटर

बीज

बीन्स

सोयाबीन

 


विटामिन E:

स्कैल्प के पोषण के लिए विटामिन E बहुत जरुरी है।  विटामिन E एक नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।  यह स्कैल्प के साथ साथ शरीर में सूजन को कम करता है। स्कैल्प में सूजन होने के कारण हेयर फॉलिकल टूट जाते हैं और धीरे धीरे बालों के गिरने की समस्या शुरू हो जाती है।  विटामिन E स्कैल्प और बालों के नमी को बरक़रार रखता है जिससे बाल स्वस्थ, घने, और लम्बे होते हैं।  
 

विटामिन E  के श्रोत: 

मांशाहारी श्रोत

शाकाहारी श्रोत

  1. अंडे का पीला भाग
  2. बटर

 

  1. वेजिटेबल ऑयल्स
  2. कॉटन सीड्स
  3. सूर्यमुखी के बीज

 

विटामिन A:

विटामिन A आँखों की रौशनी बढ़ाने, शरीर के विकास के साथ साथ बालों के लिए भी बहुत जरुरी है।  यह भी स्कैल्प के साथ साथ शरीर में सूजन को कम करता है। स्कैल्प में सूजन होने के कारण धीरे धीरे बालों के गिरने की समस्या शुरू हो जाती है।  विटामिन A भी स्कैल्प और बालों के नमी को बरक़रार रखता है जिससे बाल स्वस्थ, घने, और लम्बे होते हैं।
 

विटामिन A के श्रोत:

मांशाहारी श्रोत

शाकाहारी श्रोत

  1. मछली
  2. अंडे
  3. बटर
  4. चीज़
  5. दूध
  6. मीट
  7. शार्क लिवर का तेल
  8. कॉड लिवर का तेल
  9. हलिबेट लिवर का तेल
  1. पालक
  2. लाल साग
  3. पपीता
  4. आम
  5. कद्दू
  6. गाजर
  7. टमाटर

 


अपर्याप्त खाने से बालों की समस्या उत्पन्न होती है।  बाल गिरना, झड़ना, सफ़ेद होना, कमजोर होना, डाइट में जरुरी नुट्रिएंट्स की कमी के कारण होते हैं। बालों का सफ़ेद होना और गिरना, एनीमिया, विटामिन B12  विटामिन D, सेलेनियम, जिंक, बायोटिन इत्यादि की कमी के कारण हो सकते हैं। जरुरी नुट्रिएंट्स की कमी को ठीक करके बालों की समस्या को ठीक किया जा सकता है।  

(इस आर्टिकल में दूध और दूध से निर्मित खाने को मांशाहारी की श्रेणी में रखा गया है।)

Why Dr. Pankaj Kumar's Lifestyle Modification Program?

 

19 Ways To Lose Weight And Boost Health 3


Useful Links:

How To Get Enrolled? I Register/log in I Blog I Subscription Plans I Calculator I Exercises

All Testimonials I Before and After I Recipe I Amazon Pantry I  Shop with Amazon I Amazon Daily Deals

Facebook I Twitter I Linkedin I Youtube   

(We are affiliated with Amazon.in)

0 Comments

Leave A Comment